शव दफन को लेकर उपजा विवाद, प्रशासन की सूझबूझ से बनी सहमति
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
थाना इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत सेवरा ग्राम सभा के मालिक पुरवा निवासी मोहर्रम अली पुत्र रसूल बख्श की मृत्यु के बाद शव को दफनाने को लेकर गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हिंदू वर्ग के जागेश्वर कोरी सहित गांव के अन्य लोगों ने नई परपाटी को लेकर बंजरों की भूमि पर दफन किए जाने का विरोध जताया, जबकि मुस्लिम वर्ग के लोग अपनी बात पर अड़े रहे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी इनायत नगर रतन कुमार शर्मा तीनो थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल की गयी
प्रशासन द्वारा सेवरा ग्राम सभा में स्थित कब्रिस्तान की भूमि को चिन्हित किया गया। दोनों पक्षों की सहमति से गददूरही मार्ग से लगभग 300 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान, गाटा संख्या 740 पर दफन किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से शव को दफनाया गया और मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।
इस मौके पर, कानून को अरविंद सिंह, गंगाराम पाण्डेय, कानून कानून गो मोहम्मद वसीम अहमद,ग्राम प्रधान रविंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव, पटेल अहमद, तज्जमूल, शान मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा विवाद टल गया और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
दिनेश कुमार

