मुख्यमंत्री योगी ने कटेहरी को मिली बड़ी सौगात, बिसुही नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण को मिली मंजूरी
1 min read
अम्बेडकरनगर।
विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के लिए बड़ी राहत की खबर है। गोसाईगंज–भीटी–महरूआ–दोस्तपुर मार्ग के किमी 13 पर बिसुही नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों को नाबार्ड पोषित RIDF-31 योजना के तहत प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
परियोजना की कुल लागत ₹15.68 करोड़ है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम चरण के लिए ₹7.84 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह प्रस्ताव पहले ही व्यय-वित्त समिति से अनुमोदित था, अब कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
सेतु निर्माण से कटेहरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा और बरसात में आवागमन की समस्या दूर होगी। एमएलसी हरिओम पाण्डेय के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति को क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

