साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने दिया पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्थानीय लोगों व स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण
1 min readयोगी सरकार साइबर क्राइम के खिलाफ युद्ध में स्टूडेंट्स को बनाने जा रही साइबर योद्धा
बांदा में विशाल साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का हुआ आयोजन
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने दिया पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्थानीय लोगों व स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण
कार्यशाला में एडीजी जोन प्रयागराज हुए शामिल
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में हुआ कार्यशाला का आयोजन
बांदा: 19 दिसंबर- योगी सरकार साइबर क्राइम के खिलाफ युद्ध में स्टूडेंट को अब साइबर युद्ध बनाने जा रही है। इसी के क्रम में शुक्रवार को एक विशाल साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज जोन के एडीजी संजीव गुप्ता शामिल हुए। कार्यशाला में चित्रकूट मंडल के सभी एसपी समेत सभी पुलिसाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोग व स्कूली बच्चे भी इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए। जिन्हें मुख्यालय से आये साइबर एक्सपर्ट्स ने साइबर अपराध कैसे होता है व इसे कैसे बचा जाए इस संबंध में प्रशिक्षण दिया।
आये दिन लोग होते हैं साइबर ठगी का शिकार, जिसको लेकर सरकार अलर्ट
बता दे की आए दिन साइबर ठगी का लोग शिकार हो रहे हैं और साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर डांका डाल रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराध से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट पर है। और लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए सरकार साइबर अपराध से संबंधित कार्यशालाओं का भी आयोजन करती है। और स्कूली बच्चों व आम लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताया जाए इसको लेकर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके क्रम में चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय बांदा में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। और कार्यशाला के माध्यम से साइबर से कैसे बचा जाए इस संबंध में यहां पर आए हुए लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में लोग शामिल हुए।
ऐप के जरिये भी साइबर ठग लोगों को बनाते हैं शिकार
साइबर एक्सपर्ट्स रक्षय टंडन ने बताया कि आजकल साइबर अपराध बहुत गया है और रोजाना ऐसे कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की बहुत जरूरत है और आजकल फ्रॉड कॉल के माध्यम से लोग डिजिटल अरेस्ट हो जाते हैं। और साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। तो वहीं मौजूदा समय में एप के माध्यम से भी लोग साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं। क्योंकि साइबर ठग आपके मोबाइल में एप भेज देते हैं। और उसको डाउनलोड करने के बाद मोबाइल का सारा डाटा साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है। इसलिए जागरूकता ही बचाव है। और आज यहां पर आए हुए लोगों को साइबर अपराध के सम्बंध में जागरूक किया गया है।
एडीजी बोले साइबर अपराधियों से सभी को बचाना है प्राथमिकता
वही प्रयागराज जॉन के एडीजी संजीव गुप्ता ने बताया कि आज चित्रकूट मंडल के चारो जनपदों के पुलिस अधिकारियों, बांदा के आमजन, स्कूली बच्चे सभी को इस कार्यशाला में बुलाया गया था। और इस कार्यशाला के माध्यम से सभी को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया गया है। और बताया गया है कि कैसे साइबर अपराध से बचा जाए। साथ ही यहां पर आए हुए सभी लोगों से यह भी अपील की गई है कि वह लोग अन्य लोगों को भी साइबर अपराध के बारे में बताएं। जिससे कि सभी लोग जागरुक हो सके और साइबर अपराधियों का शिकार न हो।

