February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेमी ने प्रेमिका उमा का सिर काट कर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा हत्यारोपी बिलाल गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सहारनपुर-यमुनानगर हत्याकांड निकाह से एक दिन पहले प्रेमी नकुड के गांव टिडोली निवासी बिलाल गिरफ्तार।

सहारनपुर
हरियाणा के यमुनानगर में 7 दिसंबर को सिरकटी और अर्धनग्न लाश मिलने के मामले में यमुनानगर पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश सहारनपुर निवासी उमा (30) के रूप में हुई, जो एक बच्चे की मां थी और पति से अलग रहती थी।उमा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर बिलाल सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के टिडोली गांव का रहने वाला ड्राइवर) ने की। दोनों दो साल से साथ रह रहे थे। उमा शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी 14 दिसंबर को कहीं और तय हो चुकी थी।
6 दिसंबर को बिलाल ने उमा को घुमाने के बहाने कार में ले जाकर यमुनानगर के बहादुरपुर इलाके में सीट बेल्ट से गला घोंट दिया। पहचान छिपाने के लिए सिर काटा, कपड़े उतारे और शव को नर्सरी में फेंक दिया। सिर और कपड़े जंगल में फेंके। यमुनानगर
पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के आधार पर बिलाल को निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। सिर अभी बरामद नहीं हुआ। मामला अंतरधार्मिक रिश्ते से जुड़ा होने के कारण सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *