February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात बदमाशों के द्वारा युवक की चाकू से गोद कर हत्या क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

हैदरगंज अयोध्या
जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के फुलौना रोड पर कसिया डांगे रामबाग के पास रोड के किनारे अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 7 बजे के आसपास विजय विश्वकर्मा निवासी ग्राम रखौना चौराहा के द्वारा किसी जरुरी काम को लेकर विजय विश्वकर्मा हैदरगंज बाजार जाने के लिए घर से बता कर निकले थे रास्ते में कसिया डांडे के पास उनको किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोक कर हमला कर दिया जहां पर बदमाशों द्वारा चाकू से गले व चेहरे पर अनगिनत वार कर घायल कर दिया जहां पर विजय विश्वकर्मा को हमलावरों ने मरा समझकर छोड़ कर भाग निकले। घर से बाइक से बाजार के लिए निकले हैदरगंज के रखौना गांव निवासी 33 वर्षीय युवक की गला काटकर और शरीर पर कई जगह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष पाल ने और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए।

घटना हैदरगंज के गंगा नगर के पास सड़क के किनारे की है। रात करीब आठ बजे रखीना गांव निवासी विजय श्याम सड़क के किनारे महुआ के पेड़ के पीछे गड्ढे में लहूलुहान हालत में ग्रामीणों को दिखाई दिए। मौके पर भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हैदरगंज पुलिस विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां पर चिकित्सक डॉ. अब्दुल कादिर और डॉ. राकेश कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे मृतक विजय के छोटे भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके भाई शाम छह बजे घर से बाइक से हैदरगंज बाजार की तरफ निकले थे। बाद में पता चला कि वह लहूलुहान हालत में हैदरगंज

हत्या के बाद मौके पर पड़ा मिला अवैध असलहा।

हैदरगंज में गंगा नगर के पास वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

फुलौना मार्ग पर मौहरिया के पास गड्ढे में पड़े मिले हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों को किनारे खड़ी बाइक के पास एक तमंचा भी पड़ा मिला है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि मोहन यादव ने बताया कि मृतक विजय विश्वकर्मा पांच भाइयों में से एक थे। उनके दो बच्चे हैं। विजय गांव के चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Oplus_131072

जहां पर आस पास के लोगों का कहना है कि घायल व्यक्ति के द्वारा हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सूचना हैदरगंज पुलिस को दी

जहां पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर रमवाकला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टरों ने विजय विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक किसी महिला से अवैध संबंध होने कि आशंका जताई जा रही है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी कि घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने देर रात्रि में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पर पुलिस द्वारा पुछताछ जारी है पुलिस के द्वारा अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई व जांच में जुटी।

सूत्रों से मिली जानकारी की वही पर मृतक युवक विजय विश्वकर्मा के पास एक अवैध तमंचा व बाइक मिली है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

सुरेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *