February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दोस्तपुर के बैनर तले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी की प्रेरणा से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी के प्रबंधन में 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है। 22 दिसंबर को भंडारा प्रसाद वितरण होगा। आज कथा प्रारंभ होने के पूर्व कलश यात्रा निकल गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में मात्र शक्तियों तथा आम जनमानस में भाग लिया। कलश यात्रा चौक घंटा घर से प्रारंभ होकर गाजे के साथ कथा स्थल अनुपम नगर पर पहुंची रथ पर सवार कथा व्यास अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज पर बाजार में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई श्रद्धालुओं का जन सैलाब आज की कलश यात्रा में उमड़ पाड़ा देखते देखते संख्या सैकड़ो से हजारों में तब्दील हो गई कलश यात्रा में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग व्यापार की जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि दोस्तपुर नगर अध्यक्ष अजय सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला रमा शंकर पाठक शशि बरनवाल अश्विनी बरनवाल फूल चन्द्र अग्रहरि रजनीश सिंह प्रवीण त्रिपाठी कमलेश कुमार मुकेश अग्रहरि पुनीत मोदनवाल रानी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *