अंग्रेजी शराब से लोड गाड़ी से गायब हुई लगभग 25 पेटी शराब, तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ एफआईआर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का मामला
1 min read
हलियापुर सुल्तानपुर
जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 80.5 जरईकला के पास शनिवार रात डीसीएम से लगभग पच्चीस पेंटी अंग्रेजी शराब गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग एक बजे लखनऊ से अंग्रेजी शराब 8 पीएम की लगभग 830 पेंटी लोडकर डीसीएम संख्या UP41 BT 6595 सप्लायर सुमन गुप्ता बलिया के गोदाम पर जा रही थी कि चालक अनिल कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ओलहेपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी के पेट में अचानक दर्द होने से जरई कला के पास माइलस्टोन 80.5 पर किनारे लगाकर सो गया।सुबह जब उसकी नींद लगभग चार बजे खुली तो उठकर देखा तो डीसीएम के ऊपर बाये साइड तिरपाल कटा हुआ दिखाई पड़ा। जब उसने ऊपर जाकर देखा तो पच्चीसों पेंटी शराब गायब थी। जिसकी सूचना उसने पूर्वांचल गशती दल को दी । वहीं इस संबंध में चालक अनिल कुमार से जानकारी करने पर उनका कहना है कि उन्होंने थाने पर तहरीर दी है मगर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर बताया गया कि कैमरे में कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है तीन दिन से उक्त वाहन घटना स्थल पर ही मौजूद हैं वहीं चालक का कहना है कि रविवार रात एक स्कार्पियो संख्या UP50AP7525उसके पीछे आ कर काफी देर तक लाईट जलाकर खड़ी थी जिससे उसे शंका है कि उक्त शराब उसी स्कार्पियो के लोगों ने ग़ायब की है। वहां खड़े रहने के संबंध में उसने बताया कि आबकारी विभाग ने वाहन उक्त स्थल पर खड़े रहने के लिए कहा है।
इस संबंध में जानकारी करने पर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिली है मगर सीसीटीवी फुटेज में रात से सुबह तक कोई घटना नहीं दिख रही हैं
स्कार्पियो के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि फुटेज में पीछे खड़ी दिखाई पड़ीं है मगर उक्त स्कार्पियो से कोई उतरता नहीं दिखा जिससे कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता आबकारी विभाग से बात हुई है आगे की कार्यवाही आबकारी विभाग के निर्देशानुसार की जायेगी।इस संबंध में जानकारी करने पर आबकारी विभाग नेहा श्री वास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है प्रथमदष्टया चोरी का मामला मानकर चला जा रहा है शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर – अखिलेश सिंह

