February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गौशाला बदहाली की कगार पर, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

ग्राम जमुवा गौशाला बदहाली की कगार पर
जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप

बांदा।

ब्लॉक तिंदवारी के अंतर्गत ग्राम जमुवा में स्थित गौशाला इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। गांव में गोवंश को इतनी दयनीय हालत में देखा गया कि कुत्ते उन्हें नोच-नोचकर खाते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में गोवंश को सिर्फ पराली खिलाई जाती है, जिससे अधिकतर पशु कुपोषण के शिकार होकर मरने की कगार पर हैं।
जब इस मामले में जानकारी के लिए ग्राम प्रधान उत्तम यादव से बात की गई तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “ग्राम विकास अधिकारी सतीश का रवैया पूरी तरह उदासीन है। सचिव साहब तो यह तक कह रहे हैं कि जिसे जो लिखना है लिख ले।” ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि सचिव द्वारा पंद्रह प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है, जिसके चलते सही व्यवस्था नहीं हो पा रही।
ग्राम जमुवा गौशाला की स्थिति की जानकारी जब येडियो पंचायत प्रदीप सिंह राना को दी गई तो उन्होंने तुरंत सचिव सतीश से हालात की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला में भोजन, पानी व सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए, ताकि गोवंश को बचाया जा सके और स्थिति सुधर सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही गौशाला की हालत नहीं सुधारी गई, तो कई और गोवंश अपनी जान गंवा सकते हैं। प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पशुओं की जान बच सके और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *