अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत एक घायल ट्रामा सेंटर रेफर
1 min read
अयोध्या
जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र के मिल्कीपुर के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट लगभग 10.30 बजे के करीब घर से मोटर साइकिल से अमनदीप तिवारी व उनके बड़े भाई के लड़के रवि तिवारी S/O श्री राजाराम तिवारी ग्राम केशवपुर चिलबिली थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या द्वारा आवश्यक कार्य से फैजाबाद जा रहे थे, मिल्कीपुर पेट्रोल टंकी (सहुलारा) कट पर जैसे फैजाबाद के लिए घुमा था तभी फैजाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही के चलते मोटर साइकिल में जोर से टक्कर मारी जिससे दोनों लड़के घायल होकर काफी दूर जा गिरे जिससे दोनों बच्चों को गंभीर चोटे आयी घटना की सूचना पाकर पुलिस द्वारा दोनो घायलों को अचेत अवस्था में CHC इनायतनगर भिजवाया गया जहाँ पर गंभीर स्थिति देखते हुए प्रभारी डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा घायल के घर पर सूचना दिया रात्रि करीब 11 बजे पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुँचा वहाँ इमरजेंसी में इलाज के दौरान डाक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया रास्ते में जाते समय अमनदीप तिवारी की मृत्यु हो गयी । जिसका शव पंचायतनामा कर जिला अस्पताल अयोध्या में पोस्टमार्टम कराया गया । और रवि तिवारी का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पर पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

