February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों द्वारा दंपति से मारपीट,चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना की पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत परसपुर सथरा पूरे निध्या पांडे गांव में दबंगों द्वारा दंपति को बुरी तरह मारे-पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी संगीता पांडे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 26 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे वह घर पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव की शांति देवी, रविन्द्र दुबे, शिखर दुबे और ममता कथित रूप से एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनमें व उनके पति पर हमला बोल दिया। आरोप है कि चारों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उन्हें बेरहमी से पीटा।
हंगामा सुनकर पहुंचे गांव की जमुना देवी और गुड़िया देवी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में संगीता पांडे, उनके पति और जेठानी को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि उनकी जेठानी का इलाज अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *