February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्य सरकार के दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में सभी विभागां एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये। जिला कलक्टर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को जिला दर्शन पुस्तिका के प्रकाशन करवाने एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं निकाय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जनजागरूकता एवं सौन्दर्यीकरण आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजना किया जाना सुनिश्चित करें। विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, स्मारकों, मन्दिर परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता रेली, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ ही बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान आधारित रंगोली का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागों की कार्ययोजना बनाकर सरकार के 2 वर्ष होने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों में रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा अभियान, मन्दिरों, स्मारकों, राजकीय कार्यालयों आदि में साफ-सफाई, स्वच्छ भारत मिशन, जनसभा का आयोजन, जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन, युवा रोजगार दिवस, महिला सम्मेलन, पर्यावरण संरक्षण अभियान आदि गतिविधियां आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. एन. सोमनाथ, सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *