February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी द्वारा अंकारीपुर, दूबेपुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया मासिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

        सुलतानपुर
 जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस के माह अक्टूबर  का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवी पैट कक्ष, सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
        उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।
      इस अवसर पर मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *