मतदान केन्द्रों के सु व्यवस्थीकरण एवं पुनर्गठन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक
1 min read
धौलपुर राजस्थान

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केन्द्रों सु व्यवस्थीकरण एवं पुर्नगठन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिसूचित मतदान केन्द्रों के किये जाने वाले सु व्यवस्थीकरण एवं पुर्नगठन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केन्द्रों के सु व्यवस्थीकरण एवं पुनर्गठन प्रस्तावों पर अपनी आम सहमति व्यक्त की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अभिकर्ता द्वितीय नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 71 प्रतिशत मतदाताओं की लिंकिंग, मैपिंग विशेष गहन कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व ही कर दी गई थी जिस से उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। शेष बचे मतदाताओं के लिए यदि वे स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण के समय मतदाता थे तो स्वयं का और यदि वे स्वयं उस समय मतदाता नहीं थे तो उनके माता-पिता, अभिभावक का नाम विगत अंतिम गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची मैं खोज जाकर लिंकिंग की जानी है। सभी ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग, लिंकिंग पूर्ण हो जाएगी उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। ऐसे सभी मतदाता का जिनकी कोई मैपिंग, लिंकिंग नहीं हो सकेगी उन्हें नोटिस जारी किए जाने पर दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों की जिले की वेबसाइट पर मोबाइल नम्बर उपलब्ध है। इस बार जो भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएगें। इसलिए सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अधिक से अधिक नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल पर नियुक्त किए गए अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिला संयोजक भाजपा डॉ. मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस साकेत बिहारी शर्मा, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मुवीन अहमद फारूकी, अध्यक्ष बीएसपी किशन सिंह अजानियां सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
