February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभाग के आदेशानुसार उपखंड जेवीवीएनएल राजाखेड़ा में सहायक अभियंता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

राजस्थान

विभाग के आदेशानुसार उपखंड जेवीवीएनएल राजाखेड़ा में सहायक अभियंता ने आज दिनांक 28/10/25 दिन मंगलवार को जनसुनवाई की जिसमें मौके पर ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया करीब दस उपभोक्ताओं के त्रुटि पूर्ण बिलों को सुधारकर मौके पर ही 3.5 लाख जमा करवाया गया, जनसुनवाई में आए 3 ड्रिप कनेक्शन के ट्रांसफार्मर रख कर कनेक्शन जारी किए गए, कृषि कनेक्शन के 4 उपभोक्ताओं के भी जले ट्रांसफार्मर को भी राज्य सरकार के आदेशानुसार 72 घंटे के भीतर ही मौके पर बदलवा दिए गए,इसके साथ ही जनसुनवाई में आए लोगों की करीब 5 नई पत्रावली विद्युत कनेक्शन की जमा करवाई गई।साथ ही सहायक अभियंता तिवारी ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करवाने की अपील की ओर 150 यूनिट्स मुफ्त योजना में भी लोगों को समझा कर पंजीकरण करवाया।इसके साथ ही उपस्थित लोगों से विभाग के द्वारा जारी बेहतरीन सेवा के लिए बिजली मित्र ऐप द्वारा दिए गए फीडबैक में जाकर स्टार रेटिंग दे सकते हैं।जिसका मौजूद लोगों ने बहुत सराहना की और खुशी खुशी में अपना ऐप उपयोग कर रेटिंग भी दी।साथ ही तिवारी के कार्यप्रणाली की मौजूद लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *