February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद के विरुद्ध पत्रकारों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव,लगाई गई हाई मास्ट लाइट हटाने का मुद्दा गरमाया

1 min read
Spread the love

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के विरुद्ध पत्रकारों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

सांसद निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट हटाने का मुद्दा गरमाया

पत्रकारों ने लगाया सांसद हाय- हाय के नारे

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर तहसील के तिवारीगंज बाजार में सांसद निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट दीपों के पावन पर्व दीपावली के दिन ही उखाड़े जाने का मुद्दा गरमा गया है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन मिल्कीपुर इकाई की एक बैठक संगठन के तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित की गई । बैठक में मौजूद भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने सांसद अयोध्या के द्वारा लाइट उखाड़े जाने की घटना को निंदनीय बताते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे सभागार में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों ने ध्वनि मति से पारित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि एक ओर जहां राजनेता चुनाव के समय जनता को देवतुल्य जनता कहते हैं, वही देव दीपावली के अवसर पर जब पूरा अयोध्या जनपद दीपावली मना रहा था और उत्तर प्रदेश सरकार राम नगरी में दीप जलाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही थी, उसी दिन सांसद पुत्र अमित प्रसाद द्वारा एक माह पूर्व लगाई गई हाई मास्ट लाइट का उखाना जाना बहुत ही निंदनीय कृत्य है । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के प्रदेश सचिव नरसिंह ने कहा कि वह सांसद के इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं और मिल्कीपुर के पत्रकार सांसद की खबरों का बहिष्कार करेंगे। पत्रकार विजय पाठक, शिवकुमार पांडे, नंदकुमार तिवारी, राजेश उपाध्याय, सुनील तिवारी, मोहम्मद हसन, वेद प्रकाश तिवारी, उमाशंकर तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय सहित दर्जनों पत्रकारों ने बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पुत्र द्वारा की गई इस निंदनीय कार्यवाही की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर पत्रकारों ने अवधेश प्रसाद हाय हाय के नारे भी लगाये। इस मौके पर नंदकुमार तिवारी, राजेश उपाध्याय, बृजेश उपाध्यक्ष, सुनील कुमार दुबे, सुनील तिवारी, राकेश कुमार मिश्रा, विनय कुमार गुप्ता, डॉ अनिल तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, सर्वेश पांडे, राम धीरज यादव, धर्मेंद्र तिवारी, विजय बहादुर पांडे, उमाशंकर तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी एवं रामेंद्र चतुर्वेदी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *