February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को दिपावली के पर्व पर बांटी मिठाई व पूजन सामग्री

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के बीकापुर प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को बांटी मिठाई-पूजन सामग्री

दीपावली पर त्योहार की शुभकामनाएं दीं, काम की सराहना की

बीकापुर प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने दीपावली के अवसर पर ग्राम पंचायतों के चौकीदारों को मिठाई और पूजन सामग्री वितरित की। यह वितरण 20 अक्टूबर सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे थाना परिसर में किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को त्योहार की शुभकामनाएँ दीं और उनसे उत्साह व उमंग के साथ सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने चौकीदारों के काम की प्रशंसा भीकी।

लालचंद सरोज ने बताया कि दीपावली का त्योहार एकता और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने चौकीदारों को उपहार देते हुए पटाखों से दूर रहने की सलाह भी दी।

उपहार पाकर चौकीदारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर थाने के उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *