तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार घायल,लखनऊ रेफर
1 min readकर्नलगंज,गोंडा।
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज से नाजुक हालत में गोण्डा रेफर कर दिया गया,जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम ग्राम चौरी निवासी अर्जुन सिंह उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र जलेश्वर सिंह चौरी चौराहे से अपने घर जा रहे थे, इसी बीच गांव के पास बने कट के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में गोण्डा रेफर कर दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा उन्हें गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

