February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने उप जिला चिकित्सालय बाड़ी में स्थित पालना गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरे के संबंध में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने उप जिला चिकित्सालय बाड़ी में स्थित पालना गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला चिकित्सालय बाड़ी में एक पालना गृह संचालित मिला। हॉस्पीटल इंचार्ज ने बताया कि पालना गृह में 1 जनवरी 2024 से आज दिनांक तक एक भी बच्चा नहीं छोड़ा गया था। निरीक्षण के दौरान पालना गृह में कोई भी बालक उपस्थित नहीं मिला एवं पालना गृह लेबर रूम के पास ही उपस्थित था, पालना गृह में घंटी खराब पाई गई, पालना गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए, पालना गृह का स्थान गोपनीय था एवं पालना गृह में रोशनी की भी व्यवस्था नहीं थी एवं पालना गृह में सफाई भी उचित पाई गई। इस दौरान सचिव द्वारा पालना गृह में उपस्थित घंटी को दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किए। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *