February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेत में जुताई कर रहे युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

बांदा

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में खेत में जुताई कर रहे एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुई। साथी गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना पुत्र जगतपाल अपने खेतों में जुताई कर रहे थे, तभी मधुमक्खियां के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए। वहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *