February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की 59 टीमों ने अलग अलग 259 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब, अवैध हथियारों का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ कर व वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

जिले में एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई का चला विशेष अभियान

धौलपुर

पुलिस की 59 टीमों ने अलग अलग 259 स्थानों पर दबिशें देकर अवैध शराब, अवैध हथियारों का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों सहित कुल 98 व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई।

आज अलसुबह से जिले भर में अवैध हथियार, अवैध शराब व मादक पदार्थों का लगातार अवैध अपराध करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा डाली गई औचक दबिश

18 फरार चल रहे वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई आईपीएस के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में आज अलसुबह से दोपहर तक एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही के अन्तर्गत अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया| इस अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड के सुपरवीजन में सभी थानों पर विशेष टीमे गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई| इस अभियान में करीब 231 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 59 टीमों ने कार्रवाई में भाग लेकर 259 स्थानों पर दबिश देकर 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार/इंसदादी कार्रवाई की गई है। अभियान में 06 सामान्य प्रकरणों में वांछित, 03 जघन्य प्रकरणों में वांछित, 18 स्थाई वारंटियों /पीओ को, 11 को अन्य अधिनियमों व इंसदादी कार्रवाई में 60 व्यक्तियों को 170 बीएनएस में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|

पुलिस की टीमों ने 18 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
एरिया डॉमीनेशन अभियान के अन्तर्गत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले भर में 18 गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटी/ उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है|

अभियान के दौरान अवैध शराब, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अभ्यस्त व्यक्तियों के ठिकानों पर भी पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर उनकी गतिविधियों को चैक किया गया। इस दौरान आर्म्स एक्ट के 214 अभ्यस्त व्यक्तियों को चैक किया गया जिसमें 01 नवीन प्रकरण दर्ज किया गया और 24 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है, अवैध शराब के 264 अभ्यस्त व्यक्तियों को चैक किया गया तो 06 व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है एवं 24 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्रवाई की गई है।

एरिया डॉमिनेशन अभियान के अवैध शराब के 09 प्रकरण दर्ज कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के 406 पव्वे एवं 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में पुलिस की टीमों ने अभियान के दौरान अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर 09 प्रकरण दर्ज कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के 406 पव्वे एवं 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की गई है। इस दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 48 पव्वे, पुलिस थाना सदर धौलपुर द्वारा 04 लीटर हथकढ़ शराब व 58 पव्वे, पुलिस थाना मनियां द्वारा 62 पव्वे, पुलिस थाना आंगई द्वारा 62 पव्वे, पुलिस थाना राजाखेड़ा द्वारा 06 लीटर हथकढ़ शराब व 55 पव्वे, पुलिस थाना निहालगंज द्वारा 62 पव्वे, पुलिस थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 59 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए गए है।

02 अवैध हथियारों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।
अभियान के दौरान अवैध हथियारों की धरपकड़ की कार्रवाई में पुलिस थाना सदर धौलपुर द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 कट्टा 315 बोर मय 01 कारतूस एवं पुलिस थाना सरमथुरा द्वारा 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 कट्टा 12 बोर मय कारतूस जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि वांछित आरोपियों, ईनामी बदमाशों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वो के खिलाफ धौलपुर पुलिस का धरपकड़ का अभियान जारी रहेगा|

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *