February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का आकस्मिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love



धौलपुर, राजस्थान

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुल 11 विधि से संघर्षरत एवं 1 देखरेख एवं संरक्षण बालक उपस्थित मिले। सचिव ने बाल अपचारियों के अध्ययन, उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं, शौचालय एवं स्नानघर की साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण दौरान एक बालक देखरेख एवं संरक्षण का मिला उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त की उसके बाद सचिव ने विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली एवं एक-एक कर उनके प्रकरणों के बारे में पूछा, उसके बाद सचिव ने बाल अपचारियों से अपने प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की, बालकों ने बताया कि हमारे यहां योगा टीचर आते हैं सचिव ने बालकों से योग के फायदों के बारे में पूछा तो बालकों ने बताया कि योग करने से पूरा दिन स्वस्थ रहता है, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है उसके बाद सचिव ने नाश्ते के बारे में जानकारी ली बालकों ने बताया कि आज नाश्ते में पोए और चाय दिए गए है एवं कल के खाने में आलू, बेंगन की सब्जी एवं चपाती दी थी। निरीक्षण दौरान सचिव ने बालकों से उनकी कक्षाओं के बारे में भी जानकारी ली तो कुछ बालकों ने 11वीं एवं 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बारे में बताया सचिव ने बच्चों से किताबों की भी जानकारी ली एवं साथ ही निर्देशित किया कि अगर किसी बच्चे को किताबों की आवश्यकता है तो उन्हें किताबें उपलब्ध करवाएं उसके बाद साथ ही सचिव ने सभी बालकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। सचिव ने बालकों को जेल से बाहर जाने के बाद अपराधों से दूर रहकर अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया आकस्मिक निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर परिसर में उचित साफ-सफाई पाई गई। समस्त कक्षों के निरीक्षण के दौरान किशोरों को पाठशाला एवं शौचालय के उचित एवं नियमित सफाई एवं बच्चों हेतु मच्छरदानी एवं स्वच्छ विस्तार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट नीतू सहित अन्य उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *