विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव
1 min readअयोध्या।
विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से नाराज करेरू गिरधरपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर सोहावल विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे सोहावल तहसील का घेराव कर व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

