September 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मानदेय में 4 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी बहनों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और अतिरिक्त साड़ी के लिए 500 रुपये की धनराशि सीधे बैंक खाते में देने की घोषणा भी की गई है। सहारनपुर के विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के अयोध्या कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम और नगर विधायक राजीव गुंबर समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।बच्चों के पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका योगदान बेहद अहम है। राज्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में पहले भी बढ़ोतरी की गई थी। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी बहनों के परिश्रम, समर्पण और सेवा भाव का सम्मान करते हुए उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस दौरान राज्य मंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुपोषण की सैम और मैम श्रेणी से बाहर निकलकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता और संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। वहीं 24 नवजात बालिकाओं को कन्या जन्मोत्सव प्रमाण पत्र और बेबी किट वितरित की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने राज्य मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *