September 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सवर्ण समाज ने चाणक्य रथ यात्रा और लोकसभा घेराव का किया समर्थन

1 min read
Spread the love


अयोध्या।

सवर्ण समाज की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सिविल लाइन, अयोध्या कैंट में संपन्न हुई। इसमें 24 अक्टूबर को पाटलिपुत्र, पटना से दिल्ली तक निकलने वाली चाणक्य रथ यात्रा एवं लोकसभा घेराव का सर्वसमाज ने समर्थन किया।

बैठक के मुख्य अतिथि पं. कृपा निधान तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व कायस्थ समाज को 6 मांगों के समर्थन में एकजुट होना होगा।

6 प्रमुख मांगे –

  1. यूजीसी काला कानून वापस हो
  2. आर्थिक आधार पर आरक्षण
  3. सवर्ण आयोग का गठन
  4. समान नागरिक संहिता लागू हो
  5. अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश व श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण
  6. योग्यता आधारित पदों पर आरक्षण समाप्त हो

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 11 बजे गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कामाख्या धाम के महंत इंद्रेश कौशिक ने की। इस दौरान पूर्व डिप्टी एसपी सहदेव सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सेल टैक्स कमिश्नर (सेवानिवृत्त) इंद्रप्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *