गागलहेडी पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार चोरी का सामना बरामद
1 min readगागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी- थाना प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
सहारनपुर

थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया- थाना गागलहेड़ी प्रभारी प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर चोर मौ0 उमर पुत्र जहूर निवासी मोहम्मद अहमद कालोनी, नया चिलकाना अड्डा, थाना मंडी सहारनपुर को गिरफ्तार किया- गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई 20 लीटर की एशियन पेंट की 04 बाल्टियां और 870 रुपये नकद बरामद किए गए- आरोपी ने 24 और 29 अगस्त को क्षेत्र में हुई चोरियों की वारदात कबूल की- थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार चेकिंग और दबिश दी जा रही है- इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है- गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है- जिस पर गैंगस्टर, आयुध अधिनियम और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं- पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया!!
