बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर फायरिंग, पेट्रोल पंप का मैनेजर घायल
1 min read
मध्य प्रदेश
भिंड जिले में पेट्रोल ना देने पर पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बरोही थाना क्षेत्र के एनएच 719 पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप की है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए पेट्रोल पंप नहीं दिया। इससे नाराज युवकों ने अवैध हथियारों से संचालक पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक घायल हो गया। घायल पेट्रोल पंप संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

