February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरों के हौसले बुलंद घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नकदी सहित मोबाइल फोन लेकर हुए फरार

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत खुरहंड गांव में शुक्रवार की सुबह 3 बजे चोर घर का जगला तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व‌ 2 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए, बता दें कि खुरहंड गांव निवासी जितेंद्र त्रिपाठी ने खुरहंड चौकी में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार को करीब 3 से 4 बजे के मध्य चोर‌ जगला तोड़कर चोरी कर ले गए,वही पर मेरी बहन और मां भी सो रही थी।
चोरी में ये समान ले गये चोर 10 ग्राम की छुमकी,30 ग्राम का हार,20 ग्राम जंजीर, 40 ग्राम चांदी कंगन‌ ,10 ग्रा0बेसर,500 चांदी पायल, बिछुवा 20 ग्राम,5 अंगूठी 10 ग्रा0,दूसरी जंजीर 10 ग्राम, छोटा मंगलसूत्र , व 50 हजार रुपए नगद और 2 मोबाइल फोन सहित अन्य लेकर चोर फरार हो गए हैं। पीड़ित की मांग की एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करें।
वही काफी दूर बरसडा गांव के पास में खेतो में बिखरा हुआ समान पड़ा हुआ था ग्रामीणो ने देखा और पुलिस को सूचना दी, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *