एक सितंबर से हेलमेट नही तो पेट्रोल नही-इस बार बेहद सख्ती से चलेगा ये अभियान
1 min readयूपी में 1 सितंबर से हेलमेट नही तो पेट्रोल नही-इस बार बेहद सख्ती से चलेगा ये अभियान
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा. लखनऊ में जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा. सरकार का यह आदेश सभी यूपी के सभी 75 जिलों में लागू होगा
इस अभियान में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग प्रवर्तन की जिम्मेदारी निभाएंगे. पेट्रोल पम्प पर हेलमेट अनिवार्य होगा. सरकार ने इसे सुरक्षा का संकल्प बताते हुए जनता, तेल कंपनियों और पम्प संचालकों से सहयोग की अपील की है
सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बार यह अभियान पूरी सख्ती से चलेगा और लापरवाही करने वाले जिलों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी

