युवाओं में देशभक्ति का दिखा जज्बा, हैरिंग्टनगंज मैं निकल गई तीन किलोमीटर विशाल तिरंगा यात्रा
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हैरिंग्टनगंज में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शाम 6 बजे पलिया चौराहा स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। अमित तिवारी ‘लाडेसर’ और अनुराग भद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यह यात्रा हैरिंग्टनगंज मुख्य बाजार से होते हुए ब्लॉक मोड़ तक पहुंची।

युवाओं ने उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय लोग भी यात्रा को देखकर तिरंगा लहराते नजर आए।
यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया के साथ महेंद्र चौरसिया, दुर्गेश कुमार कोरी, अभय सिंह, राणा देव, आकाश, शत्रुघ्न, आशीष सोनी, सचिन मिश्रा ,अखिलेश यादव, संस्कार श्रीवास्तव, इंद्रदीप मिश्रा, राजा, चंदन, सौरभ समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यात्रा का समापन वापस शिव मंदिर पलिया लोहानी पर किया गया।
