February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बल्दीराय थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक,त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

बल्दीराय थाना परिसर में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्री गणेश चतुर्थी और चेहल्लुम त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।एसडीएम प्रवीन कुमार ने सभी समुदायों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने आयोजकों को प्रशासनिक अनुमति लेने और डीजे की आवाज नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी 4 स्थानों पर, गणेश चतुर्थी 7 स्थानों पर और चेहल्लुम का आयोजन सार्वजनिक रूप से किया जाएगा।बैठक में पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर बब्बू, वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य सूर्यभान पांडेय, प्रधान मोहम्मद सम्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, भाजपा नेता मुकेश अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, प्रधान कमाल खान, असगर रजा खान, प्रधान अकील अहमद, प्रधान तालिब अली, सोनू, नौशाद अहमद, मोहम्मद मुदस्सिर, मौलाना सादिक अली समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *