February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए आमजन को करें प्रेरित :- एडीएम

1 min read
Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए आमजन को करें प्रेरित-एडीएम
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में में दिए निर्देश
धौलपुर, राजस्थान

अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के लिए आमजन को प्रेरित करें। शहर से लेकर कस्बों एवं गांवों तक तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को जिले मे सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति रखने, आमजन की विद्युत संबंधी समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु तैयारियां किए जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के संबंध मे सतर्क व सक्रिय रहकर कार्य करते हुए विभागीय कार्मिकों द्वारा व्यापक रूप से एंटी लार्वा गतिविधियां संपादित करवाएं। साथ ही नगर परिषद जल भराव क्षेत्रों में फॉगिग कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल की गुणवत्ता जांच करने हेतु पीएचईडी अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे प्रकरणों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाए। आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने समारोह स्थल पर बैठक, पेयजल, टेन्ट, साउंड सिस्टम, निमंत्रण पत्र, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, परैड सहित सभी तैयारियों की पूर्व समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वितरित की जाने वाली मिठाई का रसद विभाग द्वारा टेस्टिंग करवाकर ही वितरित किया जाए। उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 14 और 15 अगस्त को सभी राजकीय भवनों व प्रमुख चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए। राष्ट्रीय पर्व तथा इसकी पूर्व संध्या पर शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आवेदन भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समारोह के सफल संचालन के लिए कार्य करते हुए दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर साधना शर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *