February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 1 सितम्बर को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में मनाया जाएगा “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 1 सितम्बर को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में मनाया जाएगा “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम

लाखों विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा लिया जाएगा साझा संकल्प

बांदा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में 1 सितम्बर 2025 को देश भर के पांच लाख से अधिक स्कूलों में “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महासंघ बांदा द्वारा समस्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी के साथ बैठक की गई एवं उक्त कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में आगामी 1 सितंबर 2025 को “हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ” आयाम के अन्तर्गत एक विशाल राष्ट्रव्यापी संकल्प अभियान “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” चलाया जाएगा।
इस दिन देश भर में 5 लाख से अधिक विद्यालयों में एक साथ शिक्षकगण और छात्रगण पाँच संकल्पों की शपथ लेंगे,जिनका उद्देश्य होगा भारत के वैभवशाली निर्माण में सहभागी बनना एव विद्यालय को गर्व का स्थान मानना तथा नैतिक शिक्षा और सेवा भावना को अपनाना, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना व छात्रों के समग्र विकास के लिए समर्पित होना।
उक्त कार्यक्रम हेतु जनपद बांदा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक अमरपाल सिंह जी को संयोजक, संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे को सह संयोजक एवं जिला मंत्री शिखा खरे जी को सहसंयोजक बनाया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक अमरपाल सिंह ने दिनाँक 1 सितम्बर 2025 को विद्यालय स्तर होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की व कार्यक्रम से पहले की तैयारियों व बाद में कार्यक्रम के फोटोग्राफ, वीडियो आदि सामग्री का रिकार्ड सुरक्षित रखने व उसे एबीआरएसएम को उसी दिन प्रेषित करने के लिए कहा गया।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु जनपद बांदा पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि हमेशा की तरह पूरे उत्साह व लगन से अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक विद्यालय में सम्पर्क करें।
कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं शैक्षिक उन्नयन की दिशा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ऐतिहासिक क्रांतिकारी प्रयास है।
हम सबके सामूहिक प्रयास से यह सांझा संकल्प भारत के शैक्षिक जगत की दिशा व दशा बदलने वाला एवं विकसित भारत 2047 की नींव का पत्थर सिद्ध होगा।
अंतःजनपदीय समायोजन के कारण स्थानांतरित हुए पदाधिकारियों के ब्लॉकों में दायित्व परिवर्तन किए गए बड़ोखर ब्लॉक में सूरजबली को कार्यकारी अध्यक्ष,मनीष कुमार को महामंत्री, गोरेलाल पाल को संगठन मंत्री, अरुण कुमार साहू व विकास त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र यादव व दिनेश कुमार को ब्लॉक मंत्री, महुआ ब्लॉक में श्वेतराज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, मंजू अवस्थी को उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष, जावेद अली को ब्लॉक मंत्री,गणेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष,बिसंडा ब्लाक में सुनील कुमार रैकवार को कोषाध्यक्ष, मो जाहिद खान को उपाध्यक्ष, संजय प्रजापति को ब्लॉक मंत्री,नरैनी ब्लॉक में शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को महामंत्री, बिन्देश साहू को संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार कुशवाहा को संयुक्त महामंत्री विद्यासागर शुक्ला को ब्लॉक मंत्री बनाया गया।
कमासिन ब्लॉक की वर्तमान इकाई को सर्वसम्मति से भंग किया गया। साथ ही शीघ्र ही संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
जिला कोषाध्यक्ष मनोज सिंह ने वित्तीय वर्ष 2024 25 का आय व्यय प्रस्तुत किया।
संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्र ने कल्याण मन्त्र के साथ बैठक के समापन की घोषणा की।
बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के समस्त जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *