जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से बंधवाई राखी, जनमानस दिया संदेश
1 min read
अयोध्या
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर की छात्राओं से राखी बंधवाई और बच्चों को भी राखी बांधकर उनको चॉकलेट भेंट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हमें समाज में इस भावना को और भी मजबूती से आगे बढाना चाहिए।

