February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान की गई कार्रवाई

1 min read
Spread the love


जिले में बाल वाहिनियो के खिलाफ चला संघन जांच अभियान

धौलपुर

जिला कलेक्टर धौलपुर के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा बाल वाहिनियों के विरुद्ध पूरे जिले में संघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें विभाग द्वारा एक दर्जन से अधिक बाल वाहिनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि हमारे द्वारा पूरे जिले में चेकिंग दल के माध्यमों से बाल वाहिनियों की सघन जांच की गई ।
जिसमें विभाग द्वारा जिन बाल वाहिनियों पर फिटनेस नहीं है या क्षमता से अधिक विद्यार्थी पाए गए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
बाल वाहिनियों को विभाग द्वारा जप्त कर सीज भी किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि अभिभावक को चाहिए कि वे जिन बाल वाहिनियों के पास वैध फिटनेस नहीं है, क्षमता से अधिक विद्यार्थी बैठते हैं ऐसी बाल वाहिनियों में अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें । विद्यालय संचालक भी अपने विद्यालय में ऐसी बाल वाहिनियों को ना रखें ।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा यह अभियान जिला स्तर पर नियमित रूप से जारी रहेगा।
जो वाहन निजी रूप में पंजीयन है और उनका उपयोग बाल वाहिनियों के रूप में किया जा रहा है ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिना बाल वाहिनियों के पंजीयन के कोई भी वाहन ना चलाएं ।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *