February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादियों द्वारा मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

1 min read
Spread the love


उरई जालौन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय उरई में पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला महासचिव जमालुद्दीन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ़ निष्ठा के कारण वे छोटे लोहिया के रूप में प्रसिद्ध थे। बरिष्ठ नेता महेश शिरोमणि ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभानथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र एक किसान थे। जनेश्वर मिश्र की प्रारंभिक शिक्षा वलिया में हुई और उच्च शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की। उन्होंने सन 1953 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और वहीं से छात्र राजनीति में सक्रिय हुए। वे सन 1977 में केंद्रीय राज्यमंत्री और सन 1990-91 में रेल मंत्री बने। महिला सभा जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के चिंतक और विचारधारा वाले व्यक्ति थे। समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के रूप में अपना आदर्श मानती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उन्हें नमन करते है और उनके आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।इस मौके पर जमालुद्दीन ,विधानसभा अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, महेश चंद्र शिरोमणि,नगर अध्यक्ष उरई इमरान उल्ला, महिला सभा जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ पाल,जि‌ला पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल यादव, प्रताप सिंह यादव,प्रगति द्विवेदी,सादाब सभासद,जीतू यादव, सर्वैश पाल आदि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *