March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, आई एम ए सतना के डाक्टरों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love


“सर्किट चौक, सतना पर ट्रैफिक नियंत्रण की कमी से डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, आई एम ए सतना की गहरी चिंता”
आई एम ए ने डॉ सोनी को दी श्रद्धांजलि


सतना

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना इकाई ने अत्यंत दुख के साथ सूचित किया है कि सर्किट चौक पर ट्रैफिक प्रबंधन की स्पष्ट लापरवाही के कारण एक वरिष्ठ चिकित्सक की दुखद मृत्यु हो गई है। यह घटना स्वास्थ्य और समाज के लिए एक गंभीर चिन्तास्पद दृष्टिकोण है।
आई एम ए सतना के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने इस दुखद घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करके हुए कहा कि विगत दिवस सर्किट चौक सतना पर ट्रैफिक नियंत्रण की असंगत व्यवस्था के कारण वरिष्ठ डॉ. आर एन सोनी एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए।जिससे डॉक्टर को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तत्काल सतना जिला अस्पताल लाया गया और फिर उपचार के दौरान जबलपुर में कल मृत्यु हो गई।

    IMA सतना के सचिव  डॉ. अलोक खन्ना ने कहा कि ट्रैफिक नियंत्रण में इस तरह की लापरवाही जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है जिसकी वजह से एक सम्मानित चिकित्सक की जान चली गई है 

आई एम ए ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से अपेक्षा की है कि
1,सर्किट चौक एवं अन्य व्यस्त स्थानों पर ट्रैफिक लाइट की तत्काल क्रियान्वयन,
2,सभी चौक में सख्त नियमों के साथ ट्रैफिक पुलिस तैनात,
3,समाज के साथ सुरक्षा समिति का गठन, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी रोकी जा सके

    आई एम ए सतना अपील करती है कि प्रशासन सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित सड़क प्रणालियाँ सुनिश्चित करें। इस दौरान अन्य चिकित्सकों एवं सतना वासियों  को अनुशासनपूर्वक सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने की सलाह दी जाती है।

           इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना डॉ आर एन सोनी जी के आकस्मिक निधन पर आईएमए के सभी सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल,सचिव डॉ आलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ ललित गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ विपिन दुबे, डॉ सारिका कालरा , आई एम ए एडिटर डॉ आर के नेमा,डॉ जी पी सिंह, डॉ एस पी शर्मा, डॉ आर के पांडे, डॉ डी के तिवारी, डॉ राकेश जैन, डॉ रजनीश जायसवाल,डॉ पी के श्रीवास्तव, डॉ वी के गौतम, डॉ वी के गांधी, डॉ नरेंद्र शर्मा, डॉ सुनील कारखुर, डॉ सर्राफ ,डॉ अरुण नायक, डॉ प्रवीण चौधरी, डॉ संतोष जैन, डॉ आर के गुप्ता, डॉ पी सी नोटवानी, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ एच के बावा, डॉ सुधा खरे, डॉ पी डी अग्रवाल, डॉ एस पी शर्मा, डॉ के एल नामदेव,डॉ बी एल पटेल, डॉ आशीष जैन, डॉ रामचंद्र त्रिपाठी, डॉ अजीत सिंह, डॉ उषा सोई, डॉ हिमांशु अग्रवाल, डॉ आलोक जैन , डॉ सुधा जैन, डॉ ए के अग्रवाल, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ आशीष जैन, डॉ नवीन कालरा, डॉ पी के पाठक, डॉ संजय माहेश्वरी, डॉ रेखा माहेश्वरी,डॉ आनंद गुप्ता , डॉ संकल्प जैन, डॉ समिष गुप्ता, डॉ आशुतोष नेमा, डॉ प्रीति नेमा डॉ शंकुल द्विवेदी, डॉ अशोक अवधिया, डॉ संजय गुप्ता, डॉ एस के श्रीवास्तव,डॉ आर के तिवारी, डॉ विजय मार्सकोले, डॉ सुधांशु गर्ग, डॉ मनोज जगवानी, डॉ , डॉ माणिक गुप्ता, डॉ विजेता राजपूत, डॉ राजीव पाठक,डॉ संगीता जैन, डॉ संजीव प्रजापति, डॉ नीलेश्वर शर्मा, डॉ सुनील कारखुर, डॉ चारूलता सोई, डॉ देवेश अग्रवाल, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ कार्तिकेय गुप्ता,डॉ प्रतिभा दुबे, डॉ एम ए ताजिर,डॉ राजीव गुप्ता, डॉ संजय तिवारी, डॉ एम एस डॉ एम एस तोमर, डॉ एस के श्रीवास्तव, डॉ आर एस त्रिपाठी, डॉ प्रमोद पाठक, डॉ एस पी तिवारी,डॉ प्रभात सिंह, डॉ सी एम तिवारी, डॉ विजय तिवारी,डॉ सुभम जैन, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ डी डी मिश्रा, डॉ निशांत कुंभारे सहित सभी डॉक्टर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *