क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना मानिकपुर पुलिस ने रानीपुर गेदुरिहा के जंगलों में कॉम्बिंग
1 min readचित्रकूट

जनपद के पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण: संदिग्ध अपराधियों,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ श्री यामीन अहमद के नेतृत्व में थाना मानिकपुर के रानीपुर गेदुरिहा के जंगलों में कॉम्बिंग की गयी। क्षेत्राधिकारी मऊ द्वारा बताया गया कि कॉम्बिंग का उद्देश्य जनपद के नागरिकों की सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करना है,संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख गैंग वार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम करना है साथ ही पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।
