तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल सुल्तानपुर मे चल रहा इलाज
1 min readमोतीगंज/अयोध्या

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 साल का बुजुर्ग घायल सुल्तानपुर मे चल रहा इलाज
आज सुबह मंगलवार के सात बजे मोतीगंज बाजार मे पान की छोटी दुकान चला रहे बुजुर्ग 65 वर्षीय राम मूरत यादव निवासी लक्ष्मणपुरग्रंट जासर पुर पूरे धुंधा
रोज की तरह अपनी दुकान पर आ रहे थे तभी मोतीगंज बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मे बाइक ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे राम मूरत बुरी तरह घायल हो और पैर का कूल्हा टूट गया आनन फानन मे घर वाले पहुंच कर प्राइवेट वाहन से सुल्तानपुर हास्पिटल एंड आर्थो सेंटर सुल्तानपुर ले गये जहा पर इलाज चल रहा है वही डाक्टर का कहना है की टक्कर जोर दार होने से पैर टूट गया है और कूल्हा उखड गया है प्रत्यक्ष दर्शियों बताया की बाइक चालक तेज रफ्तार से बाइक से आ रहा था जिसके चपेट मे राम मूरत आ गये और बुरी तरह घायल हो गये जिसका इलाज सुल्तानपुर मे चल रहा है
चौकी मोतीगंज प्रभारी राज कुमार ने बताया की घटना जानकारी हमे नही है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी
