Sdm बीकापुर विकास धर दुबे को अचानक हटाए जाने पर अधिवक्ताओं ने दोपहर 1 बजे बुलाई बैठक
1 min readSdm बीकापुर विकास धर दुबे को अचानक हटाए जाने पर अधिवक्ताओं ने दोपहर 1 बजे बुलाई बैठक
अयोध्या।
Sdm बीकापुर विकास धर दुबे को नेताओं के कहने पर हटाने को लेकर सोशल मीडिया के बाद अब बीकापुर के अधिवक्ता संघ ने भी बैठक बुलाई है। जबकि मंगलवार रात करीब 8 बजे नई sdm सुश्री श्रेया ने कार्यभार पहुंच कर ग्रहण कर लिया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर एक स्वर से कहा कि काफी दिनों बाद बीकापुर को लर्निंग अधिकारी से छुट्टी मिली थी, विकास धर जनता और अधिवक्ताओं का अच्छा कार्य शुरू किए थे उन्हें राजनैतिक शिकार बना कर हटाया गया है। इसको लेकर अध्यक्ष अवधराम यादव की अध्यक्षता में 01 बजे तहसील सभागार में बैठक बुलाई गई है। नई sdm के बारे में अधिवक्ताओं को पता चला है कि मिल्कीपुर में 3 माह से अधिवक्ताओं का बहिष्कार चल रहा था। उसी आशंका से यहां भी अधिवक्ताओं में परेशानी हो रही है।

