February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध तरीके से धारदार छुरी को लेकर घूमना एक युवक को पड़ा भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

पुलिस ने अवैध छुरी सहित युवक को दबोचा

कालपी जालौन

नगर में अवैध तरीके से धारदार छुरी को लेकर घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। बीती शाम को टरननगंज चौकी इंचार्ज ने अवैध छुरी सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र व सिपाही योगेश कुमार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने टीम के साथ काशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन के पास पहुंचे। वहीं पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी युवक अरशद निवासी ब्लॉक नंबर 6 काशीराम कॉलोनी को पुलिस टीम ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध छुरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालान करके दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *