70 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए कैंप लगाकर बनाया गया आयुष्मान कार्ड
1 min readअयोध्या

हैरिंग्टनगंज के ग्राम उरूवा वैश्य में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष कैंप लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कैंप में 23 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
कैंप में मुख्य रूप से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए कार्ड बनाए गए। आयुष्मान मित्र सरोज के अनुसार कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि छूटे हुए लाभार्थियों की सूची के आधार पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह कैंप 7 से 16 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में जिन पात्र लाभार्थियों के कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाए जाएंगे।
