February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लेखपाल बृजेश पर रिश्वतखोरी और दबंगई का आरोप,डीएम से शिकायत

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

तहसील क्षेत्र के कस्बा कर्नलगंज निवासी एक समाजसेवी ने सकरौरा ग्रामीण के हल्का लेखपाल बृजेश पर रिश्वत मांगने और कार्य में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने लेखपाल बृजेश को गाटा संख्या 2033/3/0.0202 हेक्टेयर) और 2034 (0.0890 हेक्टेयर), सकरौरा ग्रामीण, परगना ग्वारिच, तहसील करनैलगंज के बस्ता 41 और 45 जमा करने का आदेश पत्र 18 जून 2025 को सौंपा था। आरोप है कि लेखपाल बृजेश ने बस्ता जमा करने के लिए रिश्वत की मांग की और कहा, “खाली हाथ नहीं जमा होगा, रुपये दो तभी काम होगा।” रिश्वत देने से इंकार करने पर लेखपाल ने बस्ता जमा नहीं किया, जिसके कारण उक्त गाटा संख्याओं की 41 और 45 की नकल तैयार नहीं हो सकी। शिकायत कर्ता ने लेखपाल पर दबंगई और घूसखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बृजेश पहले भी कुंवरपुर अमरहा में रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के कारण निलंबित हो चुके हैं और उनके खिलाफ धारा 307 का मुकदमा भी चल रहा है। शिकायत में कहा गया है कि लेखपाल बृजेश ने धमकी दी कि “चाहे जहां शिकायत करो, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं सबको मैनेज कर लेता हूँ।” मामले में जिलाधिकारी से लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि उनकी मनमानी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। इस मामले में जानकारी करने के लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *