गेहूं की खरीद में धोखा धड़ी करने वाले 03 वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readश्रावस्ती

पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय मय आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जनपद लखनऊ के निरीक्षक श्री सुनील कुमार यादव व थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0133/2018 धारा 166, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गय़ी।
घटना का विवरण
वादी कार्यालय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, इकौना श्रावस्ती द्वारा थाना इकौना पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि गेहूँ क्रय केन्द्र तेन्दुआपंडित पर दस किसानों से अनियमिततापूर्ण खरीद एवं कटरा पर पाँच किसानों अनियमितता पूर्ण खरीद का मामला प्रकाश में आया। साथ ही दिनांक 30/04/2018 तक के अभिलेखो की जाँच में यह ज्ञात हुआ है कि दिनांक 27/04/2018 के बाद किसी किसान का 6R (6 आर) रसीद जारी नहीं किया गया है। उक्त केन्द्रों के द्वारा किसानों का रसीद न देना, फर्जी किसानों से खरीद करके सरकारी धन का दुरूपयोग करना एवं किसानों को धमकाना तथा खरीदे गये गेहूँ का समर्थन मुल्य न देना आदि अनियमितताएं की गयी हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की अनुमति प्रदान कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना इकौना पर मु0अ0सं0-0133/2018 धारा 166, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 भादवि मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया के क्रम में दिनांक 07.07.2025 को निरीक्षक श्री सुनील कुमार यादव मय हमराह उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सत्यपाल गौड मय व आर्थिक अनुसंधान शाखा जनपद लखनऊ से प्रस्थान कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0133/2018 धारा 166, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 506 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर 1. मोतीलाल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र छोटकऊ गुप्ता 3. सच्चिदानन्द शुक्ला पुत्र अश्वनी कुमार शुक्ला निवासीगण तेन्दुआ पन्डित थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को इकौना भिनगा बाइपास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
- मोतीलाल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव निवासी तेन्दुआ पन्डित थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
- राजकुमार गुप्ता पुत्र छोटकऊ गुप्ता निवासी तेन्दुआ पन्डित थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
- सच्चिदानन्द शुक्ला पुत्र अश्वनी कुमार शुक्ला निवासी तेन्दुआ पन्डित थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी स्थान
इकौना भिनगा बाइपास रोड
गिरफ्तारी टीम :
- निरीक्षक श्री सुनील कुमार यादव आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जनपद लखनऊ
- उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जनपद लखनऊ
- उपनिरीक्षक सत्यपाल गौड आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन जनपद लखनऊ
