February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मानवता की मिसाल बने उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, हादसे में गिरे बुजुर्ग व युवक की खुद जाकर की मदद

1 min read
Spread the love


सहारनपुर

जब समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना कम होती जा रही है – वहीं नकुड़ के उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने एक छोटी-सी पर बेहद मार्मिक मिसाल पेश कर दिलों को छू लिया – सहारनपुर- फंदपुरी मार्ग पर बाइक सवार एक बुजुर्ग और युवक असंतुलन के कारण फिसलकर सड़क पर गिर पड़े – तभी वहां से उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार अपने गनर और काफिले के साथ गुजर रहे थे – उन्होंने जैसे ही घटना देखी – तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और खुद घटनास्थल पर पहुंचे – घायलों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी से पानी मंगवाया और खुद अपने हाथों से उन्हें पानी पिलाया – इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं – स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी ही प्रशासन और जनता के बीच पुल का कार्य करते हैं – यदि हर अफसर ऐसी ही संवेदनशीलता दिखाए, तो न केवल प्रशासन पर आमजन का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव भी आएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *