February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चंद्रावल नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से प्रशासन हुआ अलर्ट लोगों से किया अपील

1 min read
Spread the love

चंद्रावल नदी उफान पर, प्रशासन हुआ अलर्ट

जसपुरा/बांदा

चंद्रावल नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से अमारा-गौरीकला रपटा पर मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर फँस गया। खतरे के बीच ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इस रपटा पर करीब एक फुट पानी बह रहा है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा मौके पर पहुँचे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक महेश प्रसाद सोनी और लेखपाल सतवंत पाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए। इस रपटे के जलमग्न हो जाने से अमारा ग्राम पंचायत, मड़ौली, बरेहटा और उसके मजरों के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गाँवों को जोड़ने वाला यह एकमात्र रास्ता है और जलस्तर बढ़ने पर नाव का सहारा लेना पड़ता है। हालात इतने गंभीर हो गए कि जान जोखिम में डालकर लोग पार जाने को मजबूर हैं।

बुधवार को मौके पर ही ग्राम प्रधान अशोक कुमार अमारा ने प्रशासन की मौजूदगी में रस्सी की व्यवस्था कराई, जिससे लोग एक छोर से दूसरे छोर तक पकड़ कर पार कर सकें। रस्सी बाँध दी गई है लेकिन खतरा अब भी बरकरार है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार (जसपुरा) ने भी लोगों को आगाह किया है कि यह रास्ता इस समय बेहद खतरनाक है। रपटा पर बहते पानी में वाहन व पैदल चलना जानलेवा साबित हो सकता है। रपटा के किनारे चेतावनी भी लिखी गई है कि “रपटा पर पानी चल रहा है, सावधान रहें।”स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि या तो वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया जाए या पक्का पुल बनवाया जाए ताकि हर साल आने वाली इस मुसीबत से स्थायी राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *