February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चला कर 73 वाहनों का किया चालान

1 min read
Spread the love

परिवहन एवं यातायात विभाग ने अभियान चला कर 73 वाहनों का किया चालान

वाहन पर काली फिल्म अभियोग में एक वाहन का काटा चालान

बांदा

जिलाधिकारी जे0रीभा0 ,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,आरटीओ परिवहन सौरभ कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सीओ यातायात राजीव प्रताप सिंह,पीटीओ रामसुमेर यादव,यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान तहत् शहर के कालूकुंआ चौराहे पर परिवहनविभाग,यातायात,पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाना, ट्रिपल सवारी, मोबाइल ईयर फोन पर बात करना,चार पहिया वाहनों पर शीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर यादव एवं प्रभारी यातायात संजय मिश्रा के द्वारा लगभग 73 दो पहिया वाहनों,चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया। साथ ही शीशे में काली फिल्म अभियोग में लगी होने पर उतारकर 1 वाहन चालान काटा सभी को पीटीओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा हिदायत के साथ जागरूक किया गया।
बता दे की जिलाधिकारी जे०रीभाoके द्वारा विगत दिनों जनपद बांदा में यातायात सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को बताया गया था कि कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाएं, एवं शहर के मुख्य चौराहों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए अगर नियम विरुद्ध पाए जाते हैं तो उनकी चालानी कार्यवाही अवश्य की जाए एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि दुर्घटना में कमी लाने का संकल्प पूरा हो सके इसी अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और निरंतर चलाया जाता रहेगा परिवहन,यातायात, पुलिस विभाग आप सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें जागरूक हो और लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आप सभी अपना सफर सुरक्षित कर अपने घरों, कार्य क्षेत्रो पर सकुशल वापस आ जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *