February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनन की जांच करने पहुंची जिलाधिकारी महोदय ने की बड़ी कार्यवाही, तीन पोकलैंड मशीन व 20 ट्रक किया सीज

1 min read
Spread the love

भुरेड़ी में डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन पोकलैंड व 20 ट्रक सीज
भुरेड़ी खदान में जांच करतीं डीएम जे.रीभा व अन्य अधिकारी।


अवधि खत्म होने पर ही संचालक खनन कराते मिला

खनिज अधिकारी को दिए अवैध खनन की जांच के निर्देश

बांदा।

जनपद में जिलाधिकारी ने टीम के साथ मंगलवार की रात भुरेड़ी खदान की जांच की। पट्टा की अवधि समाप्त होने के बाद भी खदान में खनन होते पाया गया। मौके पर मिले 20 ट्रक और तीन पोकलैंड मशीन सीज कर दी गई। डीएम ने खनिज अधिकारी को पट्टा क्षेत्र में अवैध खनन की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
सदर तहसील के भूरागढ़ के बगल केन नदी में संचालित भुरेड़ी खदान का पट्टा 16 दिसंबर 2024 से 17 जून 2025 के लिए किया गया था। 17 जून की 12 बजे रात्रि के बाद किया गया खनन अवैध है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने जिला खनिज अधिकारी राज रंजन सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को सुबह नौ बजे भुरेड़ी खदान पहुंचकर जांच की। मौके पर केन नदी में खनन किया जा रहा था। करीब 20 ओवरलोड ट्रक खड़े मिले। साथ ही तीन पोकलैंड व जेसीबी भी खनन करते पकड़ी गईं। सभी को सीजकर मटौंध थाने में खड़ा कराया गया है। जिलाधिकारी ने खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर और नियम विरुद्ध पट्टा क्षेत्र के अंदर किए गए खनन की जांच के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए। कहा कि जांच कर दो दिन में रिपोर्ट दें। अधिकारियों के मुताबिक पट्टाधारक ने खनन क्षेत्र सीमा के बाहर बड़े पैमाने पर खनन किया है। उस पर करीब दो करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *