February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में

1 min read
Spread the love

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे0रीभा व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया

बांदा

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जे0रीभा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत तथा सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों एवं ग्राम प्रधानों तथा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रसस्ति पत्र एवं टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेधावी छात्र/छात्राओं को साइकिल का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे0रीभा ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत स्कूल से छूटे हुए सभी बच्चों का पंजीकरण कराकर उन्हें आवश्यक रूप से शिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि 5 से 14 आयु वर्ष तक के सभी छूटे हुए बच्चों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में अभियान चलाकर पंजीकृत किया जाए तथा ग्राम शिक्षा समितियों को सक्रिय करते हुए नये बच्चों का प्रवेश के समय उन्हें एक महोत्सव के द्वारा बच्चों का स्वागत करते हुए कक्षाओं में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को विद्यालयों में समुचित सफाई की व्यवस्था सफाई कर्मियों के माध्यम से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों को और बेहतर सुविधायें देने का कार्य किया जा रहा है। कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालयों को भी उच्चीकृत कर बालिकाओं के लिए बेहतर शिक्षा की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत एवं जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड जसपुरा के ग्राम गलौली के प्रधान ब्रजेन्द्र सिंह, बडोखर खुर्द के ग्राम मवई बुजुर्ग राजकरन वर्मा, कनवारा प्रधान आशीष यादव, तिन्दवारा प्रधान सहित अन्य प्रधानों, बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों क्रमशः चन्द्रमोहन साहू, अंजनी, आशा श्रीवास्तव एवं अन्य अध्यापकों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा प्री-कक्षाओं से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक बेहतर शिक्षा छात्र/छात्रओं को दिलाने के साथ कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं को शिक्षित करने के साथ माध्यमित विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन कर उनके कौशल विकास एवं इनोसिएटिव के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी सहित सम्बन्धित विभगों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *