February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पिता की डांट से नाराज किशोर का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

1 min read
Spread the love



अयोध्या।
थाना पटरंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सीवन में कक्षा 6 के छात्र का सोमवार की शाम घर के बगल खंडहर की दीवार में लगे लोहे की खिड़की में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता शव मिला।पटरंगा पुलिस ने शव को नीचे उतरवा लिया लेकिन परिवारीजनों ने पीएम करवाने से इनकार कर दिया तो पंचनामा भर कर उन्हें शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है। मौत का कारण बताया कि पिता ने ऊसर डाट दिया था इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *