March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गनपत सहाय महाविद्यालय में कुलपति का औचक निरीक्षण,व्यवस्था चाक चौबंद मिली

1 min read
Spread the love

गनपत सहाय महाविद्यालय में कुलपति का औचक निरीक्षण

कुलपति के निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था चाक चौबंद मिली

कुलपति ने प्राचार्य की सराहना की

सुल्तानपुर

गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के द्वितीय पाली (प्रातः 10 से 12) में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर, एम.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर और एम.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे लगभग 500 छात्र/छात्राओं का डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या के कुलपति प्रो.विजेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय के उड़ाका दल के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा तथा महाविद्यालय द्वारा बनाये गये आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य भी साथ रहे। कक्ष निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। इसके बाद कुलपति ने अपनी टीम के साथ कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के नोडल कक्ष का निरीक्षण किया जहां की व्यवस्था और प्रश्नपत्रों और उत्तरपुस्तिकाओं के रख-रखाव की व्यवस्था को देखकर महाविद्यालय की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि किसी अनुदानित महाविद्यालय में जो व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण होना चाहिए, गनपत सहाय महाविद्यालय उस पर पूरी तरह से खरा उतरा है और वहीं महाविद्यालय परिसर की ख़ूबसूरती व हरी-भरी क्यारियों, छात्र/छात्राओं के लिए उत्तम पेयजल की व्यवस्था को देखकर महाविद्यालय के प्रबंधक के कार्यों की सराहना की और साथ ही महाविद्यालय में नक़लविहीन सुचितापूर्ण परीक्षा तथा प्रश्नपत्रों व कापियों की रख रखाव के लिए प्राचार्य की सराहना करते हुए बधाई दी। इस मौक़े पर प्रो. मो शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. नीलाम तिवारी, प्रो गीता त्रिपाठी, प्रो. मनोज मिश्रा, डॉ संध्या श्रीवास्तव, डॉ अजय कुमार मिश्रा, डॉ आशीष द्विवेदी, डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ दिनकर प्रताप सिंह इत्यादि प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *